UpdateMarts
Follow Channel

26 October 2026

वाल्मीकि जयंती आज: यूपी में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय


लखनऊ। राज्य सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पहले यह निबंधित अवकाश घोषित था। शासन ने रविवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के नाते सोमवार को राज्य सरकार के सभी कार्यालय, शैक्षिक संस्थान बंद रहेंगे।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाल्मीकि जयंती पर कानपुर के बिठूर पहुंचेंगे। वहां वाल्मीकि आश्रम में रामायण पाठ व पूजा में शामिल होंगे। मान्यता है कि इसी आश्रम में महाकाव्य रामायण की रचना हुई और माता सीता को आश्रय मिला था। यहीं लव-कुश का जन्म हुआ था।

ये भी पढ़ें - महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासनादेश जारी

ये भी पढ़ें - 2 फरवरी 2011 NCTE द्वारा जारी किया गया ! टीईटी से सम्बंधित लेटर सभी शिक्षक साथी अवश्य देखें..!!

ये भी पढ़ें - आज 26 अक्टूबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश, देखें पूरी जानकारी