UpdateMarts•Com
Follow Channel

31 October 2026

यूपी में चुनावी तैयारियों की चरणों में समीक्षा करेगा आयोग

 

उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों की चरणों में समीक्षा करने के लिए चुनाव आयोग तैयार है। एक वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त 2 नवंबर को मेरठ का दौरा कर समीक्षा की शुरुआत करेंगे। इस दौरान चुनाव आयोग के अधिकारी वेस्ट यूपी के कुछ डिवीजनों में जमीनी स्तर की तैयारियों का जायजा लेंगे।


ये भी पढ़ें - पी०एम० पोषण योजनान्तर्गत जनपदवार, विकासखण्डवार एवं विद्यालयवार कार्यरत रसोइयों की सूचना उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में।

ये भी पढ़ें - मिशन कर्मयोगी के अन्तर्गत 02 कोर्स पूर्ण किये जाने के संबंध में

बता दें, अगले साल की शुरुआत में यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। अधिकारी उत्तराखंड, मणिपुर और पंजाब का दौरा पहले ही पूरा कर चुके हैं, जबकि गोवा के दौरे की योजना बनाई जा रही है। आमतौर पर, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से ठीक पहले मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य आयुक्तों वाली पूर्ण आयोग टीम चुनाव वाले राज्यों का दौरा करती है। बता दें, यूपी की 403 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 मई को समाप्त हो रहा है। वहीं मणिपुर, गोवा, पंजाब व उत्तराखंड की विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च, 2027 में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more