08 October 2026

बेसिक शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर बड़ा अपडेट! इसी माह प्रक्रिया संभव, नवंबर में मिल सकता है बढ़ा हुआ वेतन

 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के लंबे समय से लंबित प्रमोशन को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। विश्वस्त सूत्रों और सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2026 में प्रमोशन प्रक्रिया पूरी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि प्रमोशन के लिए वरिष्ठता निर्धारण के आधार पर सहमति बन चुकी है और विभागीय स्तर पर प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जनगणना कार्य को देखते हुए प्रमोशन के बाद शिक्षकों को फिलहाल उनके वर्तमान ब्लॉक में ही रखा जा सकता है।


ये भी पढ़ें - यूपी में 20 IPS अफसरों के तबादले, बड़े स्तर पर हुआ फेरबदल

ये भी पढ़ें - 19 अक्टूबर की छुट्टी की मांग तेज, महानवमी पर अवकाश का इंतजार

सूत्रों के अनुसार, नई पोस्टिंग या विद्यालय आवंटन जनगणना के बाद किया जा सकता है। वहीं, यदि प्रक्रिया समय से पूरी होती है तो नवंबर 2026 में प्रमोटेड शिक्षकों को बढ़े हुए पद के अनुसार वेतन का लाभ मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।

प्रसारित जानकारी में नॉन-TET शिक्षकों के प्रमोशन में शामिल होने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, इस संबंध में अंतिम स्थिति विभागीय आदेश के बाद ही स्पष्ट होगी।

महत्वपूर्ण: प्रमोशन की तारीख, वरिष्ठता, TET की अनिवार्यता, पोस्टिंग और वेतन संबंधी सभी नियमों की आधिकारिक पुष्टि शासनादेश या विभागीय आदेश जारी होने के बाद ही मानी जाएगी।