जनपद में भीषण गर्मी के कारण विद्यालय समय परिवर्तन
मथुरा में स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव, गर्मी को देखते हुए नया आदेश जारी
Mathura School Timing Change: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मथुरा द्वारा 5 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, अत्यधिक गर्मी एवं उमस को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।
नए समय के अनुसार:
- 🕗 विद्यालय संचालन: सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
- 👩🏫 शिक्षक/शिक्षणेतर कर्मचारी: दोपहर 2:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।
- यह व्यवस्था अग्रिम आदेश तक लागू रहेगी।
- आदेश जनपद मथुरा के परिषदीय विद्यालयों के लिए जारी किया गया है।
आदेश में बताया गया है कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सामान्य विद्यालय संचालन समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे निर्धारित था, लेकिन वर्तमान में पड़ रही अत्यधिक गर्मी एवं उमस को देखते हुए समय में यह परिवर्तन किया गया है।
नोट: आदेश में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, मथुरा के 5 अक्टूबर 2026 के अनुरोध का भी उल्लेख किया गया है।

