लखनऊ। राज्य सरकार ने मिशन कर्मयोगी योजना के तहत सभी शासकीय विभागों के कर्मचारियों के लिए अनिवार्य प्रशिक्षण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार,सभी कार्मिकों से 9 अक्तूबर को शाम 4 बजे से अनिवार्य रूप से 2 कोर्स पूर्ण करवाएं।
इसमें स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयावधि के दौरान विभाग स्तर पर कोई अन्य बैठक या कार्यक्रम आयोजित न की जाए।
1 से 2 अक्तूबर के बीच ऑनबोर्ड कर्मचारियों की संख्या में 44,625 की वृद्धि हुई और कुल 6,47,443 कोर्स पूरे किए गए। इसके बावजूद अभी भी बड़ी संख्या में कर्मचारी निष्क्रिय हैं, जिन्होंने एक भी कोर्स पूरा नहीं किया है।
अक्तूबर 2026 में मिशन कर्मयोगी की एक वृहद प्रदेशस्तरीय कार्यशाला आयोजित होना प्रस्तावित है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कर्मचारियों द्वारा पूर्ण किए गए कोर्सेज की रिपोर्ट प्रारूप के अनुसार डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी (रूपाम), लखनऊ को ई-मेल (ati-up@nic.in) पर भेजें।

ये भी पढ़ें - मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर 2 कोर्स करना अनिवार्य, 6 कोर्स के Direct Link जारी