उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार को 12 नए आईपीएस अधिकारियों को जिलों में तैनाती दे दी है। योगी सरकार ने इन आईपीएस अफसरों को जिलों में भेजा है। 2025 बैच के अधिकारी अंजनी सिंह को गोरखपुर भेजा गया। आदित्य आचार्य को वाराणसी कमिश्नरेट में नई तैनाती मिली है। अक्षत मण्डिवाल को जौनपुर भेजा गया है। आर्येंद्र कुमार को गाजियाबाद कमिश्नरेट, कशिश कालरा को कानपुर देहात, कुणाल यादव को सहारनपुर में तैनात किया गया है।
शासन ने इसी तरह 2024 बैच की कुमारी अर्पिता को हरदोई भेजा है। इसके साथ आईपीएस अफसर राजेंद्र विशअनोई को एटा में तैनात की दी गई है। 2024 बैच के ही आईपीएस अफसर , शिवांक चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट में नई तैनाती मिली है। वहीं आईपीएस, सृष्टि मिश्रा को मथुरा भेजा गया है। आईपीएस योगेंद्र मीणा को सीतापुर में तैनात किया गया है।
गुरुवार रात में भी दो आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला
इससे पहले योगी सरकार ने गुरुवार की देर रात दो वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला किया। उत्तर प्रदेश के चर्चित और तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी अजय कुमार साहनी का बरेली से तबादला कर दिया गया है। योगी सरकार ने बरेली में डीआईजी पद पर रहे अजय साहनी अब इसी पद पर मुरादाबाद भेज दिया। मुरादाबाद में डीआईजी मुनिराज-जी को अजय साहनी की जगह बरेली भेजा गया है। यानी एक ही जोन में दोनों ही आईपीएस अधिकारियों की अदला बदली कर दी गई है। इस तबादले के पीछे चुनाव आयोग के निर्देश को कारण माना जा रहा है। आयोग ने एक ही जिले में तीन साल से तैनात अधिकारियों का तबादला करने का आदेश जारी किया था।उधर, योगी सरकार ने आगरा परिक्षेत्र के उपमहानिरीक्षक कारागार पीएन पांडेय को आगरा परिक्षेत्र के अलावा कानपुर परिक्षेत्र का भी अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। पीएन पांडेय आगरा परिक्षेत्र के उपमहानिरीक्षक कारागार एक जुलाई 2024 से हैं।
कानपुर व गौतमबुद्धनगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त बदले थे
इससे पहले दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात संयुक्त पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई। इसके अलावा डीआईजी पीटीएस जालौन के पद पर तैनात संतोष कुमार मिश्रा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है

