हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 November 2026

ट्रिपल आईटी में अब पूरे साल शिक्षक भर्ती होगी




प्रयागराज, । भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में अब शिक्षकों की भर्ती पूरे साल होगी। योग्य अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए कभी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। संस्थान प्रशासन ने भर्ती की पुरानी व्यवस्था में बदलाव करते हुए रोलिंग विज्ञापन प्रणाली लागू की है। आवेदन की कोई अंतिम तिथि नहीं है। छह नवंबर को विज्ञापन जारी किया है।


पहले चरण में असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेन-वन की भर्ती:पहले चरण में असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-वन और ग्रेड-टू के पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी और अनुप्रयुक्त विज्ञान विभाग में आवेदन मांगे गए हैं।नई व्यवस्था में संस्थान समय-समय पर आवेदन की कटऑफ तारीख घोषित करेगा। इस तारीख तक प्राप्त आवेदनों को एक साथ चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

कटऑफ तारीख से होगा मूल्यांकन

आवेदकों की योग्यता, अनुभव और शैक्षणिक उपलब्धियों का मूल्यांकन संबंधित भर्ती चरण की कटऑफ तारीख के आधार पर होगा। संस्थान ने पीएचडी डिग्रीधारकों से आवेदन मांगे हैं। बेहतर शोध कार्य और शिक्षण के साथ संस्थान के विकास में योगदान देने की क्षमता रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more