हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 November 2026

यूपी के छात्रों को टैबलेट देंगे याेगी

सीएम योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को यूपी के 50 हजार छात्रों को टैबलेट का वितरण करेंगे। यह वितरण युवाओं को तकनीक आधारित शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के तहत किया जाएगा। टैबलेट वितरण अभियान की शुरुआत 15 नवंबर 2026 को लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल से होगी।


उधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि राहुल गांधी सड़क छाप राजनीति बंद करें। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि राहुल गांधी जिस चर्चा की बात कर रहे हैं, वह सड़क पर नहीं होती।

वहीं दूसरी ओर शासन ने 12 आईपीएस अधिकारियों को जिलों में तैनाती दे दी है। 2025 बैच के अधिकारी अंजनी सिंह को गोरखपुर, आदित्य आचार्य को वाराणसी कमिश्नरेट, अक्षत मण्डिवाल को जौनपुर, आर्येंद्र कुमार को गाजियाबाद कमिश्नरेट, कशिश कालरा को कानपुर देहात, कुणाल यादव को सहारनपुर में तैनात किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more