23 November 2026

यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों पर 2744 आपत्तियां


लखनऊ/प्रयागराज। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए प्रस्तावित 8113 केंद्रों के खिलाफ यूपी बोर्ड को 2744 आपत्तियां मिली हैं। इन आपत्तियों का निस्तारण करते हुए 27 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने साफ कर दिया है कि केवल परीक्षार्थियों के केंद्र आवंटन की दूरी और केंद्रों की धारण क्षमता से अधिक आवंटन संबंधी विसंगतियों को ही दूर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर सीएम योगी का अफसरों को निर्देश, कहा-नई व्यवस्था के तहत मिले बढ़ा मानदेय

ये भी पढ़ें - Hurun India Philanthropy List 2026: शिव नाडर ₹2,593 करोड़ दान देकर बने नंबर-1, देखें टॉप-10 दानवीर

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more