लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने शिक्षामित्रों को शीघ्र स्थायी करने की मांग की है। इसके लिए नियमावली बनाने की मांग की गई है। बैठक में पुरानी पेंशन एवं शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर ठोस रणनीति पर विचार किया गया।
संगठन के अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में शिक्षक संवर्ग से जुड़ी समस्याओं के प्रभावी निराकरण पर चर्चा हुई।

