हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 November 2026

7 नवंबर को हनुमान जयंती पर माo विद्यालयों में रहेगा स्थानीय अवकाश, DIOS ने जारी किया आदेश

Ghazipur School Holiday: 7 नवंबर को हनुमान जयंती पर माध्यमिक विद्यालयों में रहेगा स्थानीय अवकाश, DIOS ने जारी किया आदेश

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर 7 नवंबर 2026 (शनिवार) को माध्यमिक विद्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर द्वारा 5 नवंबर 2026 को कार्यालय ज्ञाप जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश संख्या 345/9-रा०स०/2026 दिनांक 28 फरवरी 2026 के क्रम में 7 नवंबर 2026 को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने निर्देश दिया है कि जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में उक्त तिथि को अवकाश रहेगा। साथ ही सभी संबंधित विद्यालयों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

किन विद्यालयों में रहेगा अवकाश?

  • जनपद गाजीपुर के समस्त माध्यमिक विद्यालय।
  • विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

आदेश जारीकर्ता: प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजीपुर।

अवकाश की तिथि: 7 नवंबर 2026 (शनिवार)
अवकाश का कारण: हनुमान जयंती
आदेश जारी होने की तिथि: 5 नवंबर 2026




Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more