हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 November 2026

BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026: प्रधानाध्यापकों को 6 नवंबर सुबह 11 बजे तक फोटो एवं वीडियो साझा करने के निर्देश

BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026: प्रधानाध्यापकों को 6 नवंबर सुबह 11 बजे तक फोटो एवं वीडियो साझा करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के स्कूल शिक्षा महानिदेशालय की ओर से समस्त प्रधानाध्यापकों को BRICS Sustainable Lifestyle Week के आयोजन के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्देशों के अनुसार दिनांक 01 नवंबर से 07 नवंबर 2026 तक विद्यालयों में मिशन लाइफ (Mission LiFE) के अंतर्गत सात अलग-अलग विषयों पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

मिशन लाइफ के 7 विषयों पर दिवसवार गतिविधियां

  1. 01 नवंबर – स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं (Adopt Healthy Lifestyles)
  2. 02 नवंबर – ऊर्जा बचाएं (Save Energy)
  3. 03 नवंबर – जल संरक्षण करें (Save Water)
  4. 04 नवंबर – टिकाऊ खाद्य प्रणाली अपनाएं (Adopt Sustainable Food Systems)
  5. 05 नवंबर – सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहें (Say No to Single Use Plastics)
  6. 06 नवंबर – ई-कचरा कम करें (Reduce E-waste)
  7. 07 नवंबर – कचरा कम करें (Reduce Waste)

6 नवंबर को सुबह 11 बजे तक साझा करनी होंगी फोटो और वीडियो

जारी निर्देश में कहा गया है कि विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों का दिवसवार संक्षिप्त विवरण, फोटोग्राफ एवं वीडियो दिनांक 06 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक संबंधित ग्रुप में अनिवार्य रूप से साझा किए जाएं।

अतः समस्त प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत गतिविधियों का विवरण एवं फोटो-वीडियो संबंधित ग्रुप में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

आज्ञा से, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more