29 November 2026

8वीं के छात्र के बैग में मिले तीन बम, हड़कंप

8वीं के छात्र के बैग में मिले तीन बम, हड़कंप

● तलाशी में खुलासा, छात्र ने बम बनाने की बात कबूली

● कक्षा के एक छात्र से हुआ था झगड़ा, मुकदमा दर्ज

 
प्रयागराज,  । गऊघाट स्थित एक स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब आठवीं कक्षा के एक छात्र के बैग से तीन बम बरामद हुए। मामले का खुलासा बच्चों के बैग तलाशी के दौरान हुआ। स्कूल प्रशासन की पूछताछ में छात्र ने खुद बनाने की बात स्वीकार की। उसने यह भी बताया कि कक्षा के ही एक छात्र से उसका झगड़ा हुआ था, इसी के चलते वह बम लेकर आया था।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ कि उसका मकसद छात्र को मारना था या डराना। उप प्रधानाचार्य की तहरीर पर छात्र के खिलाफ मुठ्ठीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ईविंग क्रिश्चियन पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य अजय शुक्ला की ओर से मुट्ठीगंज थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, 26 नवंबर को सुबह करीब साढ़े दस बजे स्कूल के गेट से लेकर कक्षाओं तक विद्यार्थियों के बैग की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान शिक्षक अनुराग चत्री और मोहम्मद अफरोज ने कक्षा आठ के एक छात्र के बैग में बम देखे और उन्हें जानकारी दी। सख्ती से पूछताछ पर छात्र ने तीनों बम खुद बनाने की बात कही। उप प्रधानाचार्य के मुताबिक छात्र करेली क्षेत्र का रहने वाला है। उधर मुट्ठीगंज पुलिस ने बताया कि आरोपी बाल अपचारी है इसलिए उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

इस बात का पता लगाया जा रहा कि उसे विस्फोटक सामग्री कहां से मिली।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more