लखनऊ। यूपी के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में तैनात रहे तदर्थ शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक की तरह वेतन दिए जाने के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू होगी। अभी शिक्षक मानदेय पर काम कर रहे हैं और कुछ नौ नवंबर 2023 को जारी बर्खास्तगी आदेश के बाद से वेतन नहीं ले रहे हैं। अब सभी जिलों के डीआईओएस को निर्देश दिए गए हैं कि वह भुगतान की कार्यवाही शुरू करें।
ये भी पढ़ें - अवकाश तालिका 2027: शिक्षकों को मिलेंगी 2 प्रतिबंधित छुट्टियां? होली, दीपावली और छठ पर बड़े सुझाव

