वाराणसी। बीएचयू स्थित महिला महाविद्यालय में एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगा है। प्रकरण की जानकारी मिलने के बाद छात्राओं में खासा नाराजगी है। छात्र संगठन भी एकजुट होकर जांच और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि कुछ अधिकारी इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।
