29 November 2026

बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने का वीडियो वायरल, शुरू हुई जांच


बिसौली (बदायूं),  । प्राथमिक विद्यालय बसई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में स्कूल के छोटे बच्चे राधे-राधे, कमल खिला दे के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। विद्यालय परिसर के भीतर इस तरह की नारेबाजी सामने आने के बाद विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय और मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय बसई में बनाए गये बूथ पर पहुंचे थे। इसी दौरान बच्चों से नारे लगवाये गये, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय और मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने आरोप को खारिज करते हुए बताया कि वे बूथ पर गए थे, लेकिन बच्चों ने उन्हें देखकर खुद ही नारा लगाना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि आजकल बच्चे काफी जागरूक हैं और सोशल मीडिया से जुड़े रहते हैं। यह नारा भी इन दिनों काफी लोकप्रिय है। बच्चों से किसी ने नारा लगाने को नहीं कहा गया था।

ये भी पढ़ें - UP Teacher Promotion 2026: जिले में पदोन्नति काउंसलिंग स्थगित, BSA ने जारी किया आदेश

ये भी पढ़ें - UP Teacher Promotion 2026: चंदौली में 30 नवंबर और 1 दिसंबर को पदोन्नति काउंसलिंग, आदेश जारी


इस प्रकरण पर बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह और जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय ने स्कूल पहुंचकर बच्चों की चलती कक्षा को रुकवाया। आरोप यह भी है कि स्कूल के अध्यापकों की मौजूदगी में ही नाबालिग विद्यार्थियों से राजनीतिक नारे लगवाए गये, इसे विपक्षी दल शिक्षा के माहौल को खराब करने वाला कदम बता रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर बीएसए नवीन कुमार ने इस प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लिया है और घटनाक्रम की सत्यता जांचने के लिए संबंधित बीईओ को जांच देकर आख्या मांगी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more