29 November 2026

बैरियर गिरने से दिव्यांग हुई शिक्षिका को मुआवजा




लखनऊ,   रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटकर मोटर साइकिल पर गिरने से स्थायी रूप से दिव्यांग हुई निधि देवी मिश्रा को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 26.70 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। सीतापुर के हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग पर2 018 में हुए इस हादसे में निधि को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण वह लकवाग्रस्त हो गई थीं।
न्यायमूर्ति शेखर बी सराफ व न्यायमूर्ति अबधेश कुमार चौधरी की खंडपीठ ने सीतापुर निवासी पीड़िता निधि देवी की याचिका स्वीकार करते हुए, रेलवे द्वारा मुआवजे को सिर्फ अनुग्रह राशि तक सीमित रखने संबंधी आदेशों को निरस्त कर दिया। न्यायालय ने रेलवे को चार सप्ताह के भीतर मुआवजे की पूरी रकम अदा करने का निर्देश दिया है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more