ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवदेन कर सकते
● पांच जनवरी 2027 तक जमा किए जाएंगे प्रवेश के आवेदन
● 31 जनवरी 2027 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा
● अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आवेदन पत्र वेबसाइट से डाउनलोड करें
● अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवदेन कर सकते हैं।
लखनऊ, । अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौ में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 20 नवम्बर से शुरू हो रहे हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख पांच जनवरी 2027 है। वहीं प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अपर श्रमायुक्त लखनऊ क्षेत्र कल्पना श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा लखनऊ मंडल के सभी जिलों लखनऊ, लखीमपुर, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव व हरदोई में आयोजित होगी। अधिक जानकारी अभ्यर्थी वेबसाइट upbocw.in से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र भी यहीं से डॉउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवदेन कर सकते हैं।
कक्षा छह में 140 व नौ में 8 सीटों के लिए होगी परीक्षा:
अपर श्रमायुक्त ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (यूपीबीओसीडब्ल्यू) द्वारा लखनऊ के सिठौली कला में संचालित अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में 140 सीट (70 बालक व 70 बालिकाएं) और कक्षा नौ में आठ सीटों (बालिका) पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस विद्यालय में लखनऊ मंडल के सभी जिलों के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे, कोरोना से निराश्रित हुए बच्चे, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत पात्र बच्चे ही आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - WhatsApp ग्रुप मेम्बर लिमिट में बड़ा बदलाव, अब शामिल कर सकेंगे और अधिक मेंबर्स, खुद ब खुद होगा काम
ये भी पढ़ें - EPFO का ऐतिहासिक फैसला: अब रिटायरमेंट पर हर महीने मिलेगी नियमित रकम, जानिए एफडी और एन्युइटी से कितना ज्यादा
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


