हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 November 2026

तैयारी : अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन करेगा लोक सेवा आयोग

● अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए नहीं लगाने होंगे आयोग के चक्कर

● फिलहाल ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से ले रहे अभिलेख

प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले लाखों बेरोजगारों को बड़ी राहत देने जा रहा है। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के शैक्षिक व अन्य प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन होगा। फिलहाल हाइब्रिड (ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों) माध्यम से आवेदन पत्र लिए जा रहे हैं। हालांकि छह महीने बाद केवल ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे और अभिलेखों का सत्यापन डिजिलॉकर से ऑनलाइन ही किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - वित्तीय वर्ष 2026-27 में समग्र शिक्षा के अन्तर्गत कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों की संख्या एवं मानदेय भुगतान का उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में।

ये भी पढ़ें - ऑफ लाइन जनगणना करते समय 4 आकङे अपनी डायरी में नोट कर लें ,जिन्हे दिसम्बर में जनगणना के दौरान अपने app में सुगमता से भरकर कार्य को जल्दी समाप्त कर सकते हैं..ये चार आकङे निम्न हैं....

ये भी पढ़ें - जनगणना 2027 (दूसरा चरण): पूछे जाने वाले 40 महत्वपूर्ण प्रश्न

21 नवंबर को कार्यकाल पूरा कर रहे अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने अनौपचारिक मुलाकात में बताया कि इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जिन अभ्यर्थियों के ऑफलाइन आवेदन समयसीमा बीतने के बाद आयोग को मिलते हैं वह भर्ती प्रक्रिया से बाहर नहीं होंगे। वर्तमान में पंजीकृत डाक देरी से पहुंचने के कारण तमाम अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाते हैं और बाद में इसे लेकर हाईकोर्ट में याचिकाएं भी होती हैं।

यही नहीं अभ्यर्थियों को सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करके आयोग में सत्यापन करवाने नहीं आना होगा। इससे पहले ओटीआर की व्यवस्था लागू होने से लाखों अभ्यर्थियों को फायदा हुआ है। एक बार पंजीकरण कराने के बाद नई भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को साइबर कैफे के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। अब लैपटॉप, मोबाइल वगैरह से अभ्यर्थी स्वयं आवेदन कर लेते हैं।

विषय विशेषज्ञों पर कार्रवाई के बाद प्रश्नपत्र में सुधार

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों की त्रुटियों के कारण सैकड़ों मुकदमे होते थे। इसे गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पिछले पांच सालों में 800 से अधिक विषय विशेषज्ञों को डिबार कर दिया। इस सख्ती की नतीजा यह है कि पीसीएस 2025 जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में कोई प्रश्न गलत नहीं हुआ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more