कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) पीएफ खाते से आंशिक निकासी के नियमों में राहत दी है। नए नियमों के तहत अब पात्र पीएफ सदस्य जमा राशि का 90% तक पैसा निकाल सकेंगे। जबकि पहले यह सीमा 75%थी।
गुरुवार को हुई ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक में कई बदलावों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही ईपीएफओ ने पिछले साल अक्तूबर में लागू किए गए कई नियमों को वापस ले लिया है। नए फैसले में पीएफ खाते में न्यूनतम राशि रखने की शर्त को बदलते हुए न्यूनतम जमा बनाए रखने की सीमा को 25% से घटाकर 10%कर दिया गया है। इसकाफायदा यह होगा कि सदस्य अपने पीएफ खाते में मौजूद रकम का अधिक हिस्सा निकाल पाएंगे। हालांकि, निकासी के लिए लागू पात्रता और दूसरी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। यह फैसला उन कर्मियों के लिए राहत भरा हो सकता है, जिन्हें घर खरीदने, बच्चों की पढ़ाई या जरूरतों के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है।
ये भी पढ़ें - पदोन्नति के उपरान्त चार्ज ग्रहण प्रमाण पत्र से सम्बंधित आवश्यक प्रपत्र -2026
ये भी पढ़ें - डिजिटल प्रशिक्षण में परिषदीय शिक्षकों की बढ़ती भागीदारी, PRASHAST पर 10.16 लाख शिक्षक ऑनबोर्ड!
नौकरी जाने पर दो माह में पूरा पैसा निकाल पाएंगे
नौकरी छोड़ने या बेरोजगारी की स्थिति में पीएफ का पैसा निकालने के लिए जरूरी प्रतीक्षा अवधि भी घटा दी गई है। अब नौकरी छूटने के बाद सदस्य दो महीने बेरोजगार रहने पर पीएफ खाते से पूरी रकम निकाल सकेंगे। पहले अक्तूबर 2025 में इस अवधि को बढ़ाकर 12 महीने कर दिया गया था। अब बोर्ड ने इसे फिर से दो महीने करने की मंजूरी दी है।

