हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 November 2026

अर्धवार्षिक परीक्षा से पहले शैक्षिक गुणवत्ता सुधारी जाएगी


अर्धवार्षिक परीक्षा से पहले शैक्षिक गुणवत्ता सुधारी जाएगी

16 नवंबर को प्रदेशभर में शिक्षक संकुल बैठकें; अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी पर विशेष जोर

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़: परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का अधिगम स्तर मजबूत करने और उन्हें अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए तैयार करने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत 16 नवंबर को प्रदेशभर में शिक्षक संकुल बैठकें आयोजित की जाएंगी। दोपहर एक से तीन बजे तक होने वाली इन बैठकों में शिक्षण की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम की प्रगति और विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी।

जनपद में 2031 प्राथमिक और 709 पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें करीब 2.10 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी के निर्देश पर होने वाली इन बैठकों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए अलग-अलग एजेंडा निर्धारित किया गया है। इसमें शिक्षकों के नवाचारों और सफल शिक्षण प्रयासों को साझा करने के साथ बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने पर जोर रहेगा। बालवाटिका को क्रियाशील बनाने, विद्यार्थियों में उच्च स्तरीय चिंतन कौशल, समस्या समाधान और आलोचनात्मक सोच विकसित करने के उपायों पर चर्चा होगी।

परियोजना आधारित शिक्षण, सहपाठी शिक्षण और समूह गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की सहभागिता बढ़ाने की रणनीति बनाई जाएगी। निपुण लक्ष्य एप और निपुण तालिका के प्रभावी इस्तेमाल की भी समीक्षा होगी।

बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह के अनुसार, शिक्षक संकुल बैठकें शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इनमें शिक्षकों को आपस में बेहतर शिक्षण विधियों और नवाचारों को साझा करने का अवसर मिलेगा। अर्धवार्षिक परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की तैयारी का आकलन कर कमजोरियों को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

17 से 21 नवंबर तक प्रस्तावित अर्धवार्षिक परीक्षाओं से पहले पाठ्यक्रम पूरा कराने, पुनरावर्तन और प्रश्नों के अभ्यास पर विशेष जोर दिया जाएगा।


Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more