================
1. पॉइंट 01---
> *प्राथमिक विद्यालय के ऐसे सहायक अध्यापक जिनके द्वारा प्राथमिक स्तर का टी०ई०टी० उत्तीर्ण किया गया है उन्हें प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय में पदोन्नति की कार्यवाही की जायेगी तथा जिन प्राथमिक सहायक अध्यापकों द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर की TET परीक्षा उत्तीर्ण किया गया है के पदोन्नति की कार्यवाही प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय अथवा सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय के पद पर की जायेगी।*
2. पॉइंट2----
> *उच्च प्राथमिक स्तर की TET परीक्षा उत्तीर्ण सहायक अध्यापक (उच्च प्राथमिक स्तर) तथा प्रधानाध्यापक (प्राथमिक स्तर) को उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति की कार्यवाही की जायेगी।*
3. पॉइंट3----
> *परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापक जिनके द्वारा TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की गयी है तथा जनपद स्तर पर तैयार की जा रही वरिष्ठता सूची में उनके नाम सम्मिलित हो रहे है, के पद को सुरक्षित रखा जायेगा। ऐसे अध्यापकों के सम्बन्ध में शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्पेशल टी०ई०टी० परीक्षा का परिणाम आने के उपरान्त तत्काल ही समिति के माध्यम से अग्रतर कार्यवाही की जायेगी*
