हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 November 2021

यूपी बोर्ड: आज से छात्रों का ब्योरा अपडेट करेंगे प्रधानाचार्य

गोरखपुर : यूपी बोर्ड की 2022 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए फार्म भरने और कक्षा नौंवी व 11वीं के विद्यार्थियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गई। अब नौ से 14 नवंबर तक प्रधानाचार्य विद्यार्थियों का ब्योरा जांच कर उसे अपडेट करेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान किसी भी नवीन छात्र का ब्योरा अपडेट नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दूसरी बार तिथि बढ़ाई थी।


डीआइओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि आनलाइन ब्योरा का परीक्षण कर सुनिश्चित कर लें कि उन्होंने जिन संस्थागत विद्यार्थियों के विवरण आनलाइन किए हैं वे उनके विद्यालय में अध्ययनरत हैं और उनका परीक्षा शुल्क भी जमा है। यदि परीक्षण के उपरांत एक भी अनधिकृत व बोर्ड के नियमों के विरुद्ध अनर्ह विद्यार्थी का आवेदन आनलाइन पाया जाता है तो संबंधित छात्र का विवरण निरस्त किए जाने के साथ ही संबंधित प्रधानाचार्य के उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानाचार्यों को देना होगा प्रमाण पत्र

प्रधानाचार्यों को इस बात का प्रमाण पत्र देना होगा कि कक्षा नौ व 11 तथा 11 व 12 से संबंधित विद्यार्थियों का ब्योरा आनलाइन अपलोड हो चुका है और किसी भी छात्र का ब्योरा अपलोड होने से छूटा नहीं है।यह भी बताना होगा कि शैक्षिक विवरण विद्यालयी अभिलेखानुसार पूर्ण रूप से शुद्ध व सही है।

’>>दूसरी बार बढ़ी थी परीक्षा फार्म भरने की तिथि

’>>18 नवंबर तक पंजीकृत अभ्यर्थियों की नामावली भेजेंगे प्रधानाचार्य

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more