सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी पर कसा विजिलेंस टीम का शिकंजा, भ्रष्टाचार कर अकूत संपत्ति बनाने का आरोप

भ्रष्टाचार कर अकूत संपत्ति बनाने वालों के खिलाफ विजिलेंस टीम (सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ सेक्टर) का शिकंजा कसता जा रहा है। जांच के घेरे में आए अधिकारी के साथ ही परिवार वालों की संपत्तियों का पता किया जा रहा है।


फिलहाल सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज रहे और सेवानिवृत्त सम्प्रति निदेशक साक्षरता वैकल्पिक शिक्षा उर्दू संजय सिन्हा की संपत्तियों का ब्योरा विजिलेंस टीम जुटा रही है। लखनऊ के साथ ही प्रयागराज, वाराणसी और बलिया में सिन्हा की संपत्तियों का पता किया जा रहा है। विजिलेंस टीम, संजय सिन्हा के फ्लैट नंबर 301 बरसाना अपार्टमेंट माधेकुंज कटरा प्रयागराज के अलावा फ्लैट नंबर 71, सातवां तल स्वातविक मंगेलिया अपार्टमेंट 15/ कमला नेहरू तहसील दुबहड़ बलिया की संपत्तियों के बारे में यह पता कर रही है कि उसे कितने में खरीदा गया था और खरीदी गई संपत्तियों की कीमत किस तरह से चुकाई गई थी। विजिलेंस टीम संजय सिन्हा के अलावा उनकी पत्नी मिताली और पुत्री एना के नाम आवासीय, व्यावसायिक भूखंड, दुकान, मकान और काम्पलेक्स के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। इसी क्रम में विजिलेंस टीम ने सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी संजय, उनकी पत्नी और पुत्री का पेन कार्ड और आधार नंबर भी जारी किया है, जिससे संपत्तियों का पता करने में आसानी हो सके।

’>>शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं संजय सिन्हा

’>>लखनऊ, वाराणसी और बलिया में भी तलाशी जा रहीं संपत्तियां