हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 November 2021

UPTET NEWS:- यूपी टीईटी के लिए केंद्र बनने शुरू, 28 नवंबर को परीक्षा


आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 28 नवंबर को कराएगा। इस परीक्षा के लिए लाखों अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। पहली पाली में प्राथमिक तो दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक वर्ग की परीक्षा संपन्न होगी।


जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र तय किए जा रहे हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस फोर्स रहेगा। जबकि इनके ऊपर सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे।

नकल विहीन परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। हर परीक्षा केंद्र पर पुलिसकर्मियों की टीम मौजूद रहेगी। लगभग 100 विद्यालयों को चिन्हित कर सूची बनाई गई है। जिनमें सीसीटीवी कैमरे ठीक प्रकार से चल रहे हैं। जिला स्तर पर गठित पांच सदस्यीय टीम जल्द ही बैठ कर परीक्षा केंद्र के निर्धारण व सकुशल कराने के लिए की रणनीति बनाएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more