UpdateMarts
Follow Channel

25 November 2021

शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र कराए जाने मांग

हरदोई। शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र कराए जाने एवं शिक्षकों के शेष देयों का भुगतान कराने की मांग जूनियर शिक्षक संघ ने की है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी की मौजूदगी में बीएसए वीपी सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी ने कहा कि जनपद में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की जाए। जिन शिक्षकों के चारों सत्यापन पूर्ण हो गए हैं उनके अवशेष भुगतान कराया जाए। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से आए सभी शिक्षकों के उनके अवशेष भुगतान की मांग की गई। उन्होंने जनपद में मौजूद सभी रसोइयों के शेष भुगतान दिलाए जाने की भी मांग की। इस मौके पर महामंत्री संतोष अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष उदयशंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।