UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 December 2021

अभिभावकों की सहमति से ही स्कूल जाएंगे विद्यार्थी, ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच मा0 शिक्षा विभाग की गाइडलाइन जारी


कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने रविवार को स्कूल खोलने की गाइडलाइन नए सिरे से जारी की है।


विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने शासनादेश जारी करते हुए कहा है कि विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही विद्यालय जाए। ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएं। छात्रों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग स्कूलों का रोजाना सैनिटाइज जरूरी है। खांसी, जुकाम, बुखार की दशा में स्कूल न बुलाएं व विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए बाध्य न किया जाए।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more