UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 December 2021

परिषदीय स्कूलों में पहुंचने लगीं डेस्क-बेंच: गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

 

कायाकल्प योजना के तहत शासन द्वारा की जा रही पहल, अभिभावकों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल

| फिरोजाबाद। अब परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को टाट- पट्टियों पर बैठने से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए परिषदीय स्कूलों में डेस्क-बेंच पहुंचना शुरू हो गई हैं। करीब 470 विद्यालयों में डेस्क- बेंच उपलब्ध कराई जाएंगी। एक डेस्क-बॅच का मूल्य शासन की ओर से 45 सौ रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि अभिभावक बेंच की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। ऐसे में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को डेस्क-बेंच पर बैठने की सुविधा मिलेगी। जिले के 470 विद्यालयों में डेस्क-बेंच पहुंचना शुरू हो गई हैं। करीब छह हजार डेस्क और बेंच की आपूर्ति की जानी है।


शासन ने बजट जारी करने से पूर्व बेहतर गुणवत्ता के डेस्क, बेंच खरीदने के आदेश दिए थे। एक सेट के लिए 45 सौ रुपये का बजट भी निर्धारित किया गया है। जिले में सीतापुर की एक संस्था द्वारा डेस्क बेंच की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में जिले के सौ विद्यालयों में डेस्क-बेंच पहुंच चुकी है। हालांकि डेस्क-बेंच की गुणवत्ता पर अभिभावक सावल उठा रहे है। 

बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि बेंच की आपूर्ति आना शुरू हो गई है। अभी भुगतान नहीं किया गया है। हम गुणवत्ता की जांच कराएंगे। यदि मानक नहीं होगा तो भुगतान नहीं किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more