UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 December 2021

उत्तर प्रदेश पुलिस में ऐसे होगा कांस्टेबल के 25000 पदों पर सिलेक्शन, यहां जानें- पूरा प्रोसेस व प्रक्रिया


जो उम्मीदवार लंबे समय से पुलिस के क्षेत्र में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यूपी पुलिस शानदार मौका लेकर आने वाली है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही यूपी पुलिस में सिपाहियों के 25000 पदों पर भर्ती निकालेगा। हालांकि अभी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर भर्ती से जुड़ी कोई जानकारी जारी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है, दिसंबर महीने में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकलने वाली है। दरअसल डीजीपी मुख्यालय ने इन पदों पर भर्ती का अधियाचन बोर्ड को भेजा गया था।


ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पदों के लिए उन उम्मीदवारों को प्रथामिकता दी जाएगी, जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास की हो।

उम्र सीमा
इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्र सीमा 18 साल से 22 साल तक हो सकती है। वहीं SC, ST, OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा में में 5-5 साल की छूट दी जाएगी।


इस प्रकार होगा उम्मीदवारों को सिलेक्शन

कांस्टेबल के पदों पर सिलेक्ट होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में पास होना होगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे होगी परीक्षा
परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। आपको बता दें बोर्ड ने 13 दिसंबर की तिथि को रिजर्व रखा है। यदि किसी दिन परीक्षा में कोई गड़बड़ी मिलती है तो उसकी पुन: परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more