UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 December 2021

यूपी में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब दस जनवरी तक हो सकेंगे आवेदन


संभल। छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए एक मौका और मिला है। शासन की मंजूरी के बाद समाज कल्याण विभाग ने तृतीय चरण की प्रक्रिया शुरू कराई है। जिसके मुताबिक अब छात्र-छात्राओं के फार्म दस जनवरी तक भरे जा सकेंगे।


जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि शासन ने शैक्षिक सत्र 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11 व 12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से संबंधित छात्रों को छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने एवं छात्रवृत्ति वितरण तथा अन्य कार्यों हेतु तृतीय चरण की समय-सारणी के अंतर्गत कार्रवाई पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। दस जनवरी तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से लॉक डाटा के आधार पर बैंक, कोषागार के ई-पेमेंट के तहत पीएफएमएस से छात्र-छात्राओं के आधार लिंक बैंक खातों में सीधे धनराशि अंतरित की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more