हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 December 2021

शर्मनाक : स्कूल में छात्रा के साथ रेप करने की कोशिश


प्रतापगढ़ के बाबागंजकक इलाके के एक एडेड स्कूल में निजी जिम चलाने वाले युवक ने आठवीं की छात्रा को मोबाइल पर पोर्न फिल्म दिखाकर दुराचार का प्रयास किया। छात्रा ने परिजनों को बताया तो शनिवार को घरवाले मोहल्ले के लोगों के साथ स्कूल पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ और हंगामा किया। इस बीच आरोपित जिम संचालक भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र के अवसानगंज के एक सहायता प्राप्त स्कूल में भिटारी अवसानगंज गांव का युवक निजी जिम चलाता है। आरोप है कि जिम जाने वाली कक्षा आठ की छात्रा को युवक ने पोर्न फिल्म दिखाकर दुराचार का प्रयास किया। बताया गया कि युवक कई दिनों से छात्रा को पोर्न फिल्म दिखा रहा था। परेशान छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।

जानकारी पर मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो उठे। शनिवार को दोपहर बाद परिजन इलाके के लोगों के साथ स्कूल पहुंचे। लोगों का गुस्सा देख जिम संचालक युवक भाग निकला। ग्रामीणों ने वहां रखी बेंच डेस्क में तोड़फोड़ की। सूचना पर पुलिस पहुंची। पीड़िता ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है।

मामले को लेकर काफी देर तक हंगामा मचा रहा। आसपास के लोगों की मानें तो पिछले साल भी ऐसी ही घटना हुई थी। एसओ अनिल कुमार पाण्डेय का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more