UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 December 2021

विपक्ष ने UPTET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर तीखा हमला, ‘अनूप व संजय के घर कब चलेगा बुलडोजर’

 लखनऊ : कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। आराधना का आरोप है कि यूपीटीईटी पेपर लीक कांड भाजपा सरकार के संरक्षण में हुआ, जिसकी वजह से 20 लाख नौजवानों के भविष्य में अंधकार छा गया है। सवाल उठाया है कि पेपर लीक मामले में आरोपी राय अनूप प्रसाद व परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के निलंबित सचिव संजय उपाध्याय के घरों पर बुलडोजर कब चलेगा।


वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि यूपीटीईटी परीक्षा का पेपर बीयर के एक गोदाम के पते पर छपना ‘गोपनीय छपाई’ का बड़ा घोटाला है। कहा है कि भाजपा सरकार में तो यूं ही हर बार पेपर लीक होगा, इसलिए 2022 में बेरोजगार सपा की सरकार बना रहे हैं। क्योंकि उन्हें पूरा भरोसा है कि सपा के आने से ही सबकुछ फिर से ठीक होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more