UpdateMarts
Follow Channel

17 February 2022

राज्य कोविड पाबंदियों को हटाने पर विचार करें:केंद्र

केंद्र सरकार ने कोरोना के मामलों में लगातार आ रही कमी को देखते हुए तीसरी लहर खत्म होने के संकेत दिए हैं।


स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर नए मामलों और संक्रमण दर पर विचार करने के बाद अतिरिक्त पाबंदियों की समीक्षा, संशोधन या उन्हें हटाने पर विचार करने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा कि देश में कोरोना महामारी 21 जनवरी से सतत रूप से घटने की प्रवृत्ति प्रदर्शित कर रही है।

आवागमन प्रभावित न हो: भूषण ने कहा कि पिछले महीनों में अधिक मामले सामने आने के मद्देनजर कुछ राज्यों ने अपनी सीमाओं और हवाईअड्डों पर अतिरिक्त पाबंदियां लगाई थीं।

उन्होंने कहा, कोविड-19 से प्रभावी रूप से निपटने के साथ यह भी महत्वपूर्ण है कि लोगों का आवागमन और आर्थिक गतिविधियां अतिरिक्त पाबंदियों के चलते प्रभावित न हों।

दुनिया में 19% घटे मामले

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 7 से 13 फरवरी के बीच विश्व में नए पुष्ट मामलों की संख्या करीब 1.6 करोड़ थी। पिछले हफ्ते की तुलना में यह 19 % कम है।