UpdateMarts
Follow Channel

17 February 2022

प्राविधिक शिक्षा विभाग के रिजल्ट घोषित


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बुधवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत कर्मशाला अधीक्षक के 14 पदों पर सीधी भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया। इन पदों पर
सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू सात एवं आठ फरवरी को आयोजित किए गए थे। आयोग की ओर से जारी परिणाम में अतुल कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रवि कुमार मौर्या, पुनीत पांडेय, नितेश कुमार श्रीवास्तव, जलज यादव, अनवर अहमद, रमेश चंद्र यादव, सुनील कुमार, विश्वनाथ कुमार, राहुल सोनकर, पिंकेश कुमार, अलका सक्सेना एवं नीरज जयंत को सफल घोषित किया गया है।