UpdateMarts
Follow Channel

17 February 2022

शिवकुमार शुक्ला प्राथमिक शिक्षामित्र संघ का शिक्षामित्रों को अतिमहत्वपूर्ण संदेश, जानिए क्या कहा उन्होंने

दबाव बनाने की नियत से की जा रही व्यक्तिगत रूप से शिकायत 

प्रदेश के समस्त शिक्षामित्र भाइयों बहनों व शुभचिंतकों आप सब से अपील है कि मेरे प्रति किसी विशेष व्यक्ति द्वारा कोई शिकायत की गई थी जिसका निस्तारण हो चुका था ।।
परंतु हो सकता है कि कल अखबार में खबर प्रकाशित हो तो उससे आप लोग विचलित मत होना ।।
संपर्क से समाधान की ओर आप सब लोग बढ़ते रहें आप लोग निष्पक्षता के साथ मतदान करें और निष्पक्ष भाव से वोट करें मतदान केंद्रों पर जाएं सोचे समझे और विचार करें फिर मतदान करें।।




 शिकायत के संबंध में मुझे जिलाधिकारी द्वारा एक नोटिस जारी की गई है जिसका जवाब मै दे दूंगा ।।
आप लोग किंचित मात्र विचलित मत होना किसी प्रकार की आप सबके बीच में भय व दहशत नहीं होनी चाहिए आप सब लोग निश्चिंत भाव से अपने प्रयास में लगे और मतदान जरूर करें पहले मतदान फिर जलपान। धन्यवाद ।



आपका
 शिव कुमार शुक्ला

 प्रदेश अध्यक्ष

 उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ उत्तर प्रदेश