UpdateMarts
Follow Channel

17 February 2022

मतदान केंद्रों पर निर्धारित सुविधाओं की कमी मिली तो निलंबित होंगे जिम्मेदार


 प्रेक्षक ने बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर देखी हकीकत, बोले दुरुस्त हों बुनियादी सुविधाएं 
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सक्रिय अमेठी विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक ने मंगलवार को कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथों पर आयोग की ओर से निर्धारित न्यूनतम सुविधा की कमी मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। प्रेक्षक ने बूथों पर सुविधा की मौजूदगी सुनिश्चित करने के साथ बार्डर से गुजरने वाले शत प्रतिशत वाहनों की चेकिंग करने का निर्देश दिया।

आगामी 27 फरवरी को विधानसभा सामान्य निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर अमेठी विधानसभा के नामित प्रेक्षक सोनमणि बोरा मंगलवार को बधों के औचक निरीक्षण पर निकल पड़े प्रेक्षक ने प्राथमिक विद्यालय कनकसिंह, तुलसीपुर, कोरारी हीरशान, सेमरा, मंडेरिका, सरुवावा बंदोइया सहा व परतोष मनिक तथा गांधी इंटर कॉलेज कोरारी लच्क्षनशाह का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बूथों पर आयोग की ओर से निर्धारित मूलभूत सुविधाओं की मौजूदगी जैसे बिजली, पानी, शौचालय, रैप फर्नीचर आदि की हकीकत देखी निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय सरुवावा स्थित बूथ संख्या पर रेप के साथ अन्य बूथों पर मिली कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रेक्षक ने परतोष स्थित मुल्तानपुर संपन्न कराने का निर्देश दिया। अमेठी बॉर्डर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बॉर्डर पर लगे स्वागत द्वार पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता देख डीएम व एसपी के साथ आरओ अमेठी को तत्काल बोर्ड
हटवाने का निर्देश दिया। प्रेक्षक ने बॉर्डर पर तैनात स्टैटिक सर्विलांस टीम को । बार्डर से गुजरने वाले सभी वाहनों की चेकिंग करने के साथ सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष मतदान
प्रेक्षक ने मतदान की शुचिता प्रभावित होने तथा बूथों पर सुविधाओं की कमी मिलने पर संबंधित को निलंबित करने  की संस्तुति करते हुए विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।