UpdateMarts
Follow Channel

17 February 2022

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र फाइनल, आज अनुमोदन

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने विधानसभा चुनाव के बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्र फाइनल कर लिए हैं। अभी समिति की ओर से केंद्रों को अनुमोदित किए जाने की औपचारिकता होना बाकी है।


इसके लिए गुरुवार की यूपी बोर्ड में समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी क्षेत्रीय सचिव केंद्रों पर अपना अनुमोदन देंगे। बोर्ड ने जिलों से प्रस्तावित किए गए परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कराने के बाद उस पर आपत्तियां मांगी थीं, जिनका निस्तारण कर प्रदेश के सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों ने सूची अपडेट कर दी है। बोर्ड ने कुल 8266 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए हैं। आपत्ति निस्तारण के बाद फाइनल परीक्षा केंद्रों को गुरुवार को अनुमोदित किए जाने की औपचारिकता भी पूरी कर ली जाएगी।