UpdateMarts
Follow Channel

17 February 2022

कर्मचारियों से पेंशन मुद्दे पर मतदान करने की अपील


लखनऊ। राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष और कायस्थ एकता सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग
मुख्यालय कर्मचारियों से पेंशन और आउट सोर्सिग समाप्त किए जाने के मुद्दे पर सपा प्रत्याशियों के लिए मतदान की अपील करते हुए सहयोग मांगा है। इसके लिये बाकायदा नुक्कड़ सभायें की जा रही है। सपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि किसी अन्य दल ने पुरानी पेंशन शुरू करने का वायदा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने के बाद बंगाल के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली और आउट सोर्सिग में काम कर रहे लाखों कार्मिकों को विभागीय संविदा के तहत समायोजित किया जाएगा।