हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 March 2022

पुरानी उत्तरपुस्तिकाओं पर परीक्षा कराएगा यूपी बोर्ड

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 10वीं और 12वीं की परीक्षा कराएगा। परीक्षा की तिथि चुनाव बाद घोषित की जाएगी। शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के

लिए यूपी बोर्ड चरणबद्ध तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है। वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड परीक्षा नहीं कराई गई थी, लेकिन तैयारी पूरी कर ली गई थी। ऐसे में यूपी बोर्ड जिलों में सील रखी वर्ष 2021 की उत्तरपुस्तिकाओं का उपयोग वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में करेगा। इसके लिए समीक्षा कर ली गई है। यूपी बोर्ड का मानना है वर्ष 2021 में बोर्ड परीक्षा नहीं आयोजित होने से सुरक्षित रखी उत्तरपुस्तिकाओं का उपयोग करने से बोर्ड का खर्च बचेगा। उत्तरपुस्तिकाओं की उपलब्धता को लेकर की गई समीक्षा में पाया गया कि कुछ जिलों में उत्तरपुस्तिकाएं कम हैं। इसके अलावा जहां उत्तरपुस्तिकाओं में कमी होगी, वहां जरूरत के मुताबिक नई उत्तरपुस्तिकाए भेजी जाएंगी। इस तरह पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं का सदुपयोग हो जाएगा। प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों ने रखी उत्तरपुस्तिकाओं के संबंध में अपनी रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी है। यूपी बोर्ड परीक्षा में 51,75,583 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे, हाईस्कूल के 27,83,742 और इंटरमीडिएट के 23,91,841 परीक्षार्थी हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more