हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 March 2022

अभिभावकों से फोन कर पूछ रहा विभाग, यूनिफार्म खरीदी या नहीं


 बुलंदशहर बेसिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म, जूता और बैग आदि की राशि इस बार शासन से अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है। इस राशि से यूनिफार्म आदि खरीदी या नहीं, इसका पता करने के लिए विभागीय अधिकारियों ने मोबाइल पर अभिभावकों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।



बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक 2421 अभिभावकों से फोन पर संपर्क किया गया। इनमें से 2204 अभिभावकों ने बताया कि शासन से धनराशि खातों में पहुंच गई है। 217 अभिभावकों ने अभी राशि नहीं मिलने की बात कही है वहीं, 24 अभिभावकों ने मिली राशि को कम बताया है। दो अभिभावकों ने बताया कि हमारे बच्चों को पुरानी ड्रेस ही ठीक है। जबकि एक अभिभावक नै जानकारी दी है कि बाजार में यूनिफार्म नहीं मिली है और जल्द खरोद ली जाएगी।

बीएसए ने बताया कि अभिभावकों से संपर्क जारी रहेगा। पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद आगामी कार्रवाई होगी। अभिभावकों को मिली राशि से यूनिफार्म हरहाल में खरीदी होगी। किसी को भी इस राशि का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा। 

यह है जिले में स्थिति

बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शासन द्वारा बच्चों को यूनिफार्म, स्वेटर, और जूते-मोजों की राशि खरीदने के लिए 1100 1100 रुपये दिए जा रहे हैं। जिले की बात करें तो यहाँ पर 2.70 लाख में से 2.22 लाख बच्चों के खातों में राशि आ गई है और अभी करीब 20 बच्चे ऐसे हैं, जिनके अभिभावकों के खाते आधार से लिंक नहीं है, और इनके खातों में राशि नहीं आई है। विभाग के अनुसार बैंकों में पहुंचकर प्रार्थना पत्र के साथ आधार कार्ड दे रहे हैं। बच्चों की धनराशि जल्द मिलने को चात कही जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more