UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 March 2022

UP Board Exam 2022 Time-Table: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम जारी, 24 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं, यहां देखें पूरा परीक्षा शेड्यूल


यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 24 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होने जा रहीं हैं। हाईस्कूल की परीक्षा छह अप्रैल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 अप्रैल को समाप्त होगी। मंगलवार माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक विनय कुमार पांडेय ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया।


प्रदेश के 8373 केंद्रों में प्रस्तावित हाईस्कूल की परीक्षा में 2781654 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 2411035 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस तरह दोनों परीक्षाओं के लिए कुल 5192689 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। खास यह कि प्रयोगात्मक परीक्षा इस बार लिखित परीक्षा के बाद आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी और सभी परीक्षा केंद्रोें की वेबकास्टिंग होगी।



हाई स्कूल परीक्षा का शेड्यूल
24 मार्च  - हिन्दी
26 मार्च - गृह विज्ञान
28 मार्च - चित्रकला
30 मार्च  -कंप्यूटर
01 अप्रैल - इंग्लिश
04 अप्रैल -  सोशल साइंस
06 अप्रैल - विज्ञान
08 अप्रैल - संस्कृति
11 अप्रैल  - गणित

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा शेड्यूल
24 मार्च - हिंदी
26 मार्च - ज्योग्राफी
28 मार्च - होम साइंस
30 मार्च - पेंटिंग आर्ट
1 अप्रैल - इकोनॉमिक्स
4 अप्रैल - कंप्यूटर
6 अप्रैल-  अंग्रेजी
8 अप्रैल-  केमिस्ट्री /  हिस्ट्री दृ
11 अप्रैल-  फिजिकल एजुकेशन
13 अप्रैल-  मैथ / बायोलॉजी
15 अप्रैल-  फिजिक्स
18 अप्रैल-  सोशियोलॉजी
19 अप्रैल-  संस्कृत
20 अप्रैल- सिटीजन/   सिविक्स





Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more