हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 March 2022

शिक्षक भर्ती: साक्षात्कार से पहले बता देनी होगी कालेज की वरीयता

प्रयागराज : निष्पक्षता व पारदर्शिता के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय समस्त भर्तियों की काउंसिलिंग आनलाइन करा रहा है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने भी नियम में बदलाव कर दिया है। अभी तक आयोग अभ्यर्थियों से कालेज की वरीयता नहीं पूछता था। बदले नियम के अनुसार आयोग अभ्यर्थियों से साक्षात्कार से पहले उनके कालेज की वरीयता पूछ रहा है। कालेज की वरीयता बताने पर ही साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड हो रहा है। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) डिग्री कालेजों के लिए

विज्ञापन संख्या-50 के तहत 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की 2003 पदों की भर्ती निकाली है। इसके प्रथम चरण में हिंदी विषय का साक्षात्कार नौ से 16 मार्च तक लिया जाएगा। वहीं, द्वितीय चरण में 25 मार्च से 30 अप्रैल तक 19 विषयों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के द्वितीय चरण के साक्षात्कार का विषय व तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया है, लेकिन यह स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है कि किस दिन किसका साक्षात्कार होगा। आयोग की सचिव डा. वंदना त्रिपाठी का कहना है कि किस तिथि को किन-किन रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा, उसका निर्धारण किया जा रहा है। सारी प्रक्रिया पूरी करके एक-दो दिन में पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more