हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 March 2022

फर्जी वेबसाइट से सतर्क रहें: शिक्षा मंत्रालय

 नई दिल्ली : शिक्षा मंत्रलय ने सर्वशिक्षा अभियान सहित अपनी स्कीमों से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट के जरिये लोगों से की जा रही ठगी को लेकर सतर्क किया है। साथ ही लोगों से कहा है कि वह ऐसी वेबसाइट के झांसे में बिल्कुल न आएं। 



खासकर नौकरी देने के नाम इन वेबसाइट के जरिये लोगों को जिस तरह से गुमराह किया जा रहा है और पैसे मांगे जा रहे हैं, उससे बिल्कुल सतर्क रहें। शिक्षा मंत्रलय ने सोमवार को जारी अपने बयान में कहा कि जानकारी में आया है कि मंत्रलय से जुड़ी स्कीमों के नाम पर कुछ फर्जी वेबसाइट संचालित की जा रही हैं। 


जिसके जरिये लोगों को नौकरी देने के नाम पर पैसों की मांग की जा रही है। मंत्रलय ने लोगों से जांच पड़ताल के बाद ही ऐसे आवेदन करने का सुझाव दिया है। शिक्षा मंत्रलय ने इन दौरान इस तरह के काम में लिप्त कुछ वेबसाइटों के लिंक भी जारी किए गए है, जिनमें - www. sarvashiksha.online, samagra. shikshaabhiyan.co.in, shikshaabhiyan.org.in आदि शामिल है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more