हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 March 2022

PRIMARY KA MASTER: बिना चार्ज दिए अवकाश पर गईं प्रधानाध्यापिका

उन्नाव। बीएसए संजय तिवारी ने शनिवार को फतेहपुर चौरासी और सफीपुर ब्लाक क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। फतेहपुर चौरासी के कंपोजिट स्कूल में प्रधान शिक्षिका मिथिलेश कुमारी व सहायक शिक्षिका सपना देवी अवकाश पर थीं। जबकि शिक्षामित्र प्रीति दीक्षित बीआरसी में हो रहे प्रशिक्षण में गई थीं। बिना किसी को चार्ज दिए अवकाश पर जाने पर बीएसए ने स्पष्टीकरण तलब किया है।


गौरीमऊ प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षक गौरव त्रिपाठी अवकाश पर थे। शिक्षामित्र भारती त्रिवेदी आकस्मिक अवकाश पर मिलीं। यहां शिक्षामित्र के नियमित न आने की शिकायत मिली। सराय अख्तियारपुर प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षक सतीश त्रिवेदी, शिक्षामित्र रंजना देवी अवकाश पर मिलीं। प्रधान शिक्षक अमिता श्रीवास्तव बीआरसी गईं थीं। सफीपुर के रायपुर नेवादा कंपोजिट स्कूल में इंचार्ज शिक्षक संजय कुमार शुक्ला व सहायक शिक्षक प्रमोद शुक्ला अवकाश पर थे। अनुदेशक आशुतोष सिंह बिना सूचना अनुपस्थित मिले। बीएसए ने सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। 
primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more