हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 March 2022

बीएसए से मिले शिक्षक एरियर भुगतान की मांग, एक साल से लेखाकार कार्यालय नहीं भेजे गए बिल


एक साल से लेखाकार कार्यालय नहीं भेजे गए बिल
 उन्नाव सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र में तैनात शिक्षक एक साल से एरियर बिल के लिए भटक रहे हैं। बीआरसी से उनकी पत्रावलियां लेखा कार्यालय नहीं भेजी गई है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को समस्या बताई है।



शिक्षक सोजल वर्मा, अमित कुमार रेशमा बानो, विजेता गोस्वामी, अनूप कुमार परवेज खान, रोहित कुमार, दीक्षा गुप्ता, अजलि कुशवाहा, शीलू देवी, गरिमा सिंह, मोनिका यादव, गौरव आर्या

अनूप कुमार पाल, अजय अवस्थी, संगीता गौतम ने जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय कनौजिया के साथ शुक्रवार को बीएसए संजय तिवारी से मुलाकात की। बताया कि एक साल से वह एरियर बिल की पत्रावलियों के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बीएसए ने बीईओ सुमेरपुर को तत्काल कार्रवाई कर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more