हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 May 2022

मार्च 2005 से पहले नियुक्ति शिक्षक को पुरानी पेंशन बहाली पर विचार करेगी सरकार


लखनऊ:विधान परिषद में शुक्रवार को मार्च 2005 से पहले नियुक्ति और इसके बाद तैनाती पाए शिक्षकों की पुरानी पेंशन को लेकर राज बहादुर चंदेल ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन की हीलाहवाली से देर हुई इसलिए शिक्षक को पेंशन मिलनी चाहिए।




इस पर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने इसे दिखाने का आश्वासन दिया।वहीं कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सपा विधायक डा. मान सिंह यादव के सवाल के जवाब पर नेता सदन स्वतंत्र देव सिंह ने जवाब दिया कि वर्ष 2021 में प्रदेश में कुल 3,57,905 आपराधिक मुकदमें दर्ज हुए। मान सिंह यादव ने प्रयागराज की 12 घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी जानकारी सरकार को है या नहीं? जिस पर सरकार ने आश्वासन दिया कि इस मामले में पूरी सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।वहीं पंचायती राज में ग्राम पंचायतों सफाईकर्मियों की नियुक्ति पर बसपा विधायक भीमराव अम्बेडकर ने सवाल उठाया जिस पर विभागीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायते ऑटोनॉमस बॉडी हैं। वे संविदा पर नियुक्त कर सकती हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more