हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 May 2022

19 बीएड कालेज व 1350 सीटें बढ़ीं: नए कालेज में बीएड पाठ्यक्रम की सशर्त संबद्धता, 20 जून तक दूर कराएं आपत्तियां

प्रयागराज : प्रो. राजेंद्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-23 में 19 कालेजों को बीएड की सशर्त संबद्धता दे दी है। रावि के इस फैसले के बाद प्रयागराज, फतेहपुर और प्रतापगढ़ में बीएड की 1350 सीटें बढ़ गई हैं। ऐसे में बीएड करने के इच्छुक छात्रों को इस बार एडमिशन के बेहतर मौके मिलेंगे। 



रावि ने संबद्धता देने के साथ कालेजों को कमियों को दूर करने के लिए 20 जून का समय दिया है। ऐसा न कर पाने पर इन बीएड कालेजों का नाम बीएड काउंसिलिंग के लिए नहीं भेजा जाएगा। रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली को सत्र 2022-23 के लिए बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मिली है। 


आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छह लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। ऐसे में रावि ने भी कालेजों को संबद्धता देने में तेजी दिखाई और सशर्त संबद्धता देते हुए कमियों को पूरा करने की समयसीमा भी तय कर दी। साथ ही चेतावनी भी जारी कर दी है कि बिना रावि की अनुमति के प्रवेश करने पर उनकी परीक्षा नहीं कराई जाएगी। इन कालेजों ने रावि को कई प्रमाणपत्र नहीं दिए हैं। इसमें प्रबंध समिति का विश्वविद्यालय से अनुमोदन, सामूहिक नकल में आरोपित नहीं होने का प्रमाणपत्र, शिक्षकों के अनुमोदन व अनुबंध का प्रमाणपत्र और अग्निशमन नवीनीकरण प्रमाणपत्र शामिल हैं। इसमें 5-5 बीएड कालेज फतेहपुर और प्रयागराज में और 9 बीएड कालेज प्रतापगढ़ के हैं। कुलपति प्रो. अखिलेश सिंह ने बताया कि बीएड कालेजों को कमियां दूर करने के लिए 20 जून तक का समय दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more