हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 May 2022

तीन आइएएस और चार पीसीएस के तबादले

लखनऊ : शासन ने शुक्रवार को तीन आइएएस अधिकारियों और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रहे अश्विनी कुमार पांडेय को विशेष सचिव पर्यटन के पद पर तैनात करते हुए उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 



बलरामपुर की सीडीओ रिया केजरीवाल को इसी पद पर लखनऊ भेजा गया है। अमेठी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव कुमार मौर्या को बलरामपुर का सीडीओ बनाया गया है। वहीं, पीसीएस अधिकारियों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी पद पर तैनात रहीं सविता शुक्ला और रश्मि सिंह को सहायक निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय के पद पर भेजा गया है। एसडीएम शामली रहे शिव नारायण को एसडीएम मैनपुरी तथा एसडीएम एटा कुलदेव को एसडीएम मैनपुरी बनाया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more