हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 May 2022

विभागीय आदेशों का पालन न करने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समाप्त की शिक्षक की सेवा

 

विभागीय आदेशों का पालन न करने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समाप्त की शिक्षक की सेवा 

हाथरस। संविलियन विद्यालय गुमानपुर में शिक्षक दीपक गुप्ता के खिलाफ पूर्व में बीएसए ने मनमानी करने के आरोप में निलंबन की कार्रवाई की थी। विभागीय जांच के बाद सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक स्कूल में बहाल कर दिया गया था, लेकिन बहाल किए गए स्कूल में कार्यभार ग्रहण नहीं किया और विभागीय आदेशों को लेकर लगातार मनमानी करने के आरोप में अब बीएसए ने दीपक गुप्ता के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है।



विकास खंड मुरसान के संविलियन विद्यालय गुमानपुर के सहायक अध्यापक दीपक गुप्ता ने प्रभारी प्रधानाध्यापक का चार्ज वरिष्ठ सहायक अध्यापिका ललिता सारस्वत को नहीं देने और विभागीय उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में निलंबित किया गया था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more