हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 May 2022

UPTET :- शिक्षक पात्रता परीक्षा में नकल कराने के आरोपियों की जमानत पर जवाब तलब


प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजमगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा में पैसा लेकर नकल कराने के आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। साथ ही अर्जी पर सुनवाई के लिए पांच जुलाई की तारीख लगाई है।


यह आदेश जस्टिस राहुल चतुर्वेदी ने हरेंद्र यादव, वेद प्रकाश यादव, अरविंद यादव व सूर्य प्रकाश यादव की अग्रिम जमानत अर्जी पर दिया है। मामले में कुल 30 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें 22 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मामले में आजमगढ़ के रानी की सराय थाने में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह की शिकायत पर गत 24 जनवरी को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। याचियों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा में अभ्यर्थियों को नकल कराने के लिए पैसे लेने का आरोप है। आरोपियों के पास से 2.70 हजार रुपये नकद मिले जबकि बैंक चेकों के माध्यम से साढ़े 48 लाख रुपये लिए गए थे। इसका विवरण आरोपियों से बरामद नोटबुक में है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more